फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए राज्य के गठन से होगा पूर्वांचल का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की बैठक बुधवार को उरमौरा गांव में हुई। इसमें पृथक पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन पर चर्चा की गई। संगठन प्रमुख पवन कुमार सिंह ने कहा कि जब तक पूर्वांचल अलग राज्य का गठन नहीं होता है, क्षेत्र का विकास असंभव है। उन्होंने सोनभद्र में एम्स और सोन विश्व विद्यालय के स्थापना की मांग की। प्रदेश महासचिव पंकज कुमार यादव व वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राबर्ट्सगंज में फ्लाईओवर के नीचे फिर से अतिक्रमण शुरू हो गया है। सर्विस लेन में पानी भरने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। उन्होंने अतिक्रमण जल्द हटवाने की मांग की है। देश बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सीमा पर दीवार बनाया जाना जरूरी है। पूर्वांचल राज्य का अलग गठन करना भी नितांत आवश्यक है। बैठक में शिव प्रकाश चौबे, अतुल कुमार कन्नौजिया, आनंद ओझा, रियाजुद्दी खां, जय प्रकाश बौद्घ, राम प्रवेश राही, इकबाल अहमद, सलीम कुरैशी, संजय कुशवाहा, प्रदीप चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें