पतंजलि युवा स्वावलंबन शिविर संपन्न
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के संस्कृत महाविद्यालय परिसर में चल रहा पांच दिवसीय पतंजलि युवा स्वावलंबन शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी यतींद्र कुमार उपाध्याय, युवा भारत के जिला प्रभारी आशीष पाठक के नेतृत्व में शिविर में योग एवं प्राणायाम की जानकारी लोगों को दी गई। भारत स्वाभिमान न्यास के हरि प्रसाद यादव, विद्याशंकर, शिवदयाल, कृष्णकांत देव, अमरनाथ, लवकुश, रवींद्रनाथ, आकांक्षा, राधाकृष्ण, चंदन कुमार ने योग, प्राणायाम, आसन, हवन, पूजन, यज्ञ कर शिविर का समापन किया। यतींद्र ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य 12 वीं पास युवा बेरोजगारों को सेल्स मैन, होम डिलीवरी व रेडी स्टॉक सेल के लिए प्रशिक्षण देकर जिले में ही रोजगार प्रदान कराना है। इस शिविर के जरिए संपूर्ण भारत के प्रत्येक जिले में 40 से सौ युवा बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। अगला शिविर तीन, चार और पांच जुलाई को जिला मुख्यालय पर पुन: लगाया जाएगा।