फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा नगर पंचायत को मिली स्काई लिफ्ट की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय बाल उद्यान में बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी ने स्काई लिफ्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ओबरा नगर पंचायत जरूरी संसाधनों में स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर है जिससे नगर का विकास तेजी से किया जा सके। स्काई लिफ्ट से बिजली के पोल पर बिना चढ़े ही लाइट की मरम्मत की जा सकती है। इससे पूर्व ओबरा नगर पंचायत को सेक्सन सीवर मशीन, फागिंग मशीन, टैंकरों, ट्रैक्टरों की सुविधा दी गई। इस दौरान सभासद संजय भारती, मुन्ना देवी, सोनी, चंद्रावती देवी, इसरार, राहुल श्रीवास्तव, मनीष कुमार, संजू, अनुज वर्मा, जुमरातन, आनंद कुमार, दशरथ शुक्ला, मंजू चंद्रवंशी, रीना चंद्रवंशी, आशा देवी, महेंद्र यादव, निशा, विकास सिंह, मनोज सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें