सोनभद्र। विद्युतीकरण से वंचित गांवों को रोशन करने के मद्देनजर बुुधवार को बिजली विभाग के अधिशासी अभिंयता राजेंद्र सिंह पटेल ने चकरिया, बसुहारी आदि गांवों का निरीक्षण किया। एक्सईएन ने कहा कि पंडित दीन दयाल ग्रामीण विद्युत योजना के तहत जिन गांवों में अभी तक बिजली नहीं पहुंची है वहां विद्युतीकरण कराया जाएगा। एसडीओ अजय सिंह आदि मौजूद रहे। ब्यूरो