घोरावल। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय खरूआंव में हुई। इसमें शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में कड़ी धूप को देखते हुए विद्यालय के समय में परिवर्तन और मृतक आश्रित कोटे से शिक्षकों के नियुक्ति की मांग की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह ने की। जिलाध्यक्ष रवि भूषण सिंह ने कहा कि शिक्षकों की मांगों को लेकर 30 अप्रैल को दिल्ली कूच करना है। इसके लिए अभी से शिक्षक तैयार हो जाएं। उन्होंने शिक्षकों की पदोन्नति और उन्हें कैशलेस चिकित्सा सुविधा देेने की मांग उठाई। कहा कि विद्यालय रखरखाव, रंगाई पुताई का कार्य ग्रीष्मावकाश के बाद किया जाए और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिया जाए। बैठक में पेयजल समस्या पर भी चर्चा हुई। ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि सभी शिक्षक संघ की बैठक में ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिभाग करें तथा अपनी समस्याओं से अवगत कराएं। अटेवा के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सभी पेंशन विहीन शिक्षक व कर्मचारी 30 अप्रैल को दिल्ली चलें तथा पुरानी पेंशन की लड़ाई को सफल बनाएं। बैठक में धर्मराज सिंह, यतीश कुमार, मयंक दुबे, उदित नारायण, विनोद कुमार, राजेश वैश्य, लायक सिंह, लवकुश शुक्ला, नारायण वर्मा, उदय नाथ, अवधेश कुमार, श्याम नारायण, रवि शंकर पटेल, राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार प्रजापति मौजूद रहे।