फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट को लेकर प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। यूपी के बजट के विरोध में समाजवादी पार्टी लोहियावाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को रेणुसागर मोड़ के समीप प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। प्रदेश उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी प्रशांत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट 2019 के चुनाव को देखते हुए एक चुनावी बजट है। इस बजट में जनपद की अनदेखी की गई है। कनहर सिंचाई परियोजना, आदिवासियों, छात्रों व बेरोजगारों के लिए कोई अच्छी लाभकारी योजना नहीं चलाई गई है। सड़क अस्पताल तथा नए कालेजों के लिए ज्यादा धन नहीं दिया गया है। इस मौके पर अदय सिंह, नागेंद्र यदुवंशी, श्रवण यादव, शिवानंद यादव, भूपेंद्र राय, कृष्णा यादव, अजय यादव, विजय, राजा, शिवम, राजन, अरविंद, मनीष, मयंक, भूवनेश्वर, कृष्णा वर्मा, शिव, राजकुमार खरवार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें