फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जल्द चालू हो जाएंगी बालू की साइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी की भूतत्व एवं खनिकर्म, आबकारी व मद्यनिषेध राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खनन विभाग और आबकारी विभाग के कार्यों की समीक्षा की। खनन विभाग को निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। ई-टेंडरिंग के जरिए नीलामी प्रक्रिया के तहत आवंटित बालू खनन क्षेत्रों को जल्द से जल्द चालू कराएं। कहा कि प्रदेश सरकार नियमानुसार बालू का खनन प्रदेश के विकास के हित में चाहती है। इसके लिए बकायदे शासनादेश जारी हो चुका है और ईं-टेंडरिंग के जरिये बालू की काफी साइटें जल्द ही चालू हो जाएगीं। कहा कि आबकारी विभाग की नई नीति के मुताबिक ठेकेदारों को अब नये प्रोफार्मे में हैसियत व चरित्र प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना है। हैसियत व चरित्र प्रमाण-पत्र से जुड़े अधिकारी 20 फरवरी तक इसे जारी करें। आबकारी विभाग अपने लक्ष्य को पूरा करते हुए समय से राजस्व की प्राप्ति करना सुनिश्चित करें। कहा, प्रधान मंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में सुधार की जरूरत है। आंगनबाड़ी केंद्रों, बिजली व्यवस्था के सुधार के निर्देश देते हुए स्थानीय जरूरत के कार्यों को कार्य योजना में शामिल करने के लिए जनप्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त करने की नसीहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें