राॅबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में उपचार करते चिकि
- फोटो : मृतक धर्मेंद्र उर्फ संजू का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
सोनभद्र/खलियारी/केकराही। जिले के प्राथमिक और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। रॉबर्ट्सगंज, खलियारी, केकराही और सलखन में लगे स्वास्थ्य मेलों में सर्दी-जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द, खुजली और शुगर समेत विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 180 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। जांच के बाद मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाएं भी वितरित की गईं। रॉबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 37 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी सिंह ने बदलते मौसम को देखते हुए मरीजों को खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने साफ-सफाई रखने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। खलियारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 37 मरीजों की जांच कर उपचार और दवा वितरण किया गया। सलखन नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 74 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। केकराही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 32 मरीज पहुंचे। यहां विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उपचार और दवाएं दी गईं। फार्मासिस्ट सुधीर सिंह ने मरीजों को बदलते मौसम में मच्छरों से बचाव, साफ-सफाई रखने और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।