फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बीएसए के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 18 शिक्षक, रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बीएसए नवीन कुमार पाठक ने शनिवार को सर्व शिक्षा अभियान की टीम के साथ करमा ब्लॉक में संचालित 31 परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंपोजिट विद्यालय बहेरा बंद मिला। कई अन्य विद्यालयों में शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। बीएसए ने 18 शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

बीएसए ने बंद मिले कंपोजिट विद्यालय बहेरा के सभी अध्यापकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय मोकरसिम में तैनात प्रधानाध्यापक मोहम्मद यूनुस खान, सहायक अध्यापक दीपक चतुर्वेदी, प्राथमिक विद्यालय बीरभौवा के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इदरीश, प्राथमिक विद्यालय जूरवट के सहायक अध्यापक स्वेक्षा सिंह, शिक्षामित्र बृजेश कुमार विश्वकर्मा, प्राथमिक विद्यालय सिरसिया ठाकुराई के सहायक अध्यापिका साधना कुमारी, शिक्षामित्र ममता सिंह, शीतला प्रसाद, प्राथमिक विद्यालय खैरपुर के सहायक अध्यापक रविन्द्र कुमार और नीतीश कुमार मिश्रा, शिक्षामित्र बैजनाथ पाल, प्राथमिक विद्यालय गोबरदहवा के प्रधानाध्यापक शांतनु त्रिपाठी और प्राथमिक विद्यालय गड़ाईगाढ़ के सहायक अध्यापक अरुण कुमार सिंह विद्यालय से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले।
प्राथमिक विद्यालय दूधिया से शिक्षामित्र राजेश कुमार सिंह हस्ताक्षर बना कर अनुपस्थित थे। सभी संबंधित अध्यापकों एवं शिक्षामित्रों का वेतन-मानदेय अग्रिम आदेश तक अवरूद्ध कर दिया। प्राथमिक विद्यालय खैरपुर, गड़ाईगाढ का भौतिक वातावरण सही मिला। पठन-पाठन सुचारू रूप से संचालित पाए जाने पर संबंधित प्रधानाध्यापकों-प्रभारी प्रधानाध्यापकों को बच्चों का नामांकन व उपस्थिति बढ़ाने व साफ-सफाई पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राथमिक विद्यालय रमपथरा में बीएसए ने बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन ग्रहण कर उसकी गुणवत्ता परखी। मध्यान्ह भोजन मानक व मीनू के अनुसार व गुणवत्ता ठीक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें