फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संभव दिवस पर आए 18 मामलों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के सभी निकायों में सोमवार को संभव (जनसुनवाई) दिवस का आयोजन किया गया। अधिशासी अधिकारी की मौजूदगी में निकायों में आए कुल 18 मामले निस्तारित किए गए। नगर पालिका परिषद सोनभद्र स्थित कार्यालय में अधिशासी अधिकारी विजय कुमार यादव ने सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि संभव दिवस पर सोमवार को कुल चार मामले आए। जिसका मौके पर कर्मचारियों को भेजकर निस्तारण कराया गया। इसी तरह नगर पंचायत घोरावल में एक, नगर पंचायत चुर्क में दो, नगर पंचायत चोपन में चार, नगर पंचायत ओबरा में एक, नगर पंचायत रेणुकूट में दो, नगर पंचायत दुद्धी में दो, नगर पंचायत डाला बाजार में एक और नगर पंचायत अनपरा में एक मामला आया। सभी निकायों में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुई। इसमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। नोडल अधिकारी विजय कुमार यादव ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें