फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हाईस्कूल में 1751 परीक्षार्थियों ने छोड़ी अंग्रेजी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कुल 80 केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज (यूपी बोर्ड) की परीक्षा चल रही है। बुधवार को परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने अंग्रेजी की परीक्षा दिए। बुधवार को आयोजित परीक्षा में एक भी नकलची नहीं पकड़ाए।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार जिले में हाईस्कूल में कुल 24250 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इसमें रेगुलर छात्र 13294 व प्राइवेट 35 हैं तथा छात्राओं में 10899 रेगुलर और 22 छात्रा प्राइवेट पंजीकृत हैं। अंग्रेजी की परीक्षा में 12088 रेगुलर और 24 प्राइवेट पंजीकृत छात्र शामिल हुए। इसी तरह छात्राओं में 10368 रेगुलर और 19 प्राइवेट पंजीकृत छात्राएं परीक्षा में बैठीं। मगर पंजीकृत छात्र-छात्राओं में 1751 ने अंग्रेजी की परीक्षा छोड़ दी। इसमें 1737 रेगुलर छात्र-छात्राएं हैं और प्राइवेट पंजीकृत 14 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा छोड़ने वालों में पंजीकृत 1217 छात्र एवं 534 छात्राएं शामिल हैं। डीआईओएस आरपी यादव ने बताया कि हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें