फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर में चोरी, एक संदिग्ध हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कस्बे में स्थित एक मेडिकल स्टोर में शुक्रवार की रात चोरी हो गई। चोरों ने हजारों रुपये नकदी, सोने का झुमका समेत अन्य सामान चुरा ले गए। शनिवार को पीड़ित दुकानदार डॉ. हरे कृष्ण विश्वास ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पहुंची पुलिस पीड़ित दुकानदार से पूछताछ की। चोरी करने के आरोप में पुलिस संदिग्ध एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक दुद्धी के वार्ड तीन में काली मंदिर के पास अमवार रोड पर डॉ. हरे कृष्ण विश्वास का मकान और मेडिकल स्टोर है। शुक्रवार की अर्धरात्रि के बाद चोर मेडिकल स्टोर के पीछे के दरवाजे से अंदर घुस कर चोरी करने लगे। दुकान में सुगबुगाहट होने पर दुकानदार की नींद टूट गई और वह आवाज लगाना शुरू किया तो चोर भाग निकले। रात में ही दुकानदार ने सौ नंबर पर घटना की सूचना दी और शनिवार की सुबह कोतवाली में जाकर लिखित तहरीर दी। दुकानदार के मुताबिक चोर दराज में रखे 12 हजार नकद, सोने का झुमका, पेन ड्राइव ले गए। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात को देख चोरी करने के आरोप में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। दुद्घी सीओ सुनील कुमार विश्नोई ने कहा कि जल्द चोरों को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें