फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मागें मनवाने की जिद पर अड़े बीएसएनएलकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भारत सरकार पर जायज मांगों को पूर्ण न करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को भी बीएसएनएल दफ्तर के परिसर में ऑल यूनियन/एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल का बेमियादी धरना प्रदर्शन जारी रहा। आंदोलनरत कर्मियों ने भारत सरकार पर जायज मांगों को पूर्ण न करने का आरोप मढ़ा। चेताया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वक्ताओं ने कहा कि बीएसएनएल मैनेजमेंट द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार बीएसएनएल को 4जी स्पेक्ट्रम का आवंटन शीघ्र किया जाय। बीएसएनएल के मोबाइल आउट सोसिंग के माध्यम से संचालन एवं रखरखाव का प्रस्ताव रद्द हो। भारत सरकार तत्काल तीसरा वेतन संशोधन को स्वीकृति दे। कहा कि पूर्व में कई बार धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को मांगपत्र भेजा जा चुका है। लेकिन हर बार मांगें पूर्ण करने का आश्वासन ही मिला। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारी हक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ने के लिए तैयार है। उधर कर्मचारियों के कामकाज ठप करने से संचार व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है। शैलैश कुमार निगम, धर्मेंद्र सिंह, आशीष द्विवेदी, राजेश, शिव सत्यशरण सिंह, राम नारायण, महेंद्र शर्मा, सूर्यभान, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें