दुद्धी। भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक समारोह रविवार को हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विभिन्न खेलों में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार ने पुरस्कृत कर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य के साथ ही मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के निदेशक प्रो. सभाजीत यादव, विशिष्ट अतिथि प्राचार्या डॉ. जॉली अंबेष्ठ, बीआर पटेल, गोपालजी यादव निरीक्षक अपराध, अशोक कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक दुद्धी, मुख्य शास्ता डॉ. रामजीत यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। प्राचार्य ने विद्या की देवी का वंदन किया। छात्राओं ने सरस्वती नृत्य भी प्रस्तुत किया। समारोह के सभी अतिथियों का स्वागत प्राचार्य और प्राध्यापकों ने किया। छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। संचालन कर रहीं डॉ. आरजू सिंह ने समारोहक की भूमिका का निर्वहन करते हुए अतिथियों का स्वागत किया। वार्षिक प्रगति आख्या का वाचन डॉ. रामजीत यादव ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न मनोहारी एवं आकर्षक प्रस्तुति छात्र-छात्राओं ने किया। मिथिलेश कुमार गौतम ने भी पुरस्कार वितरित किया। महाविद्यालय के संपूर्ण प्रतियोगिताओं के विजेता, खेल के चैंपियन, सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता सभी को पुरस्कार मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और प्राचार्य ने दिया। मुख्य अतिथि ने धर्म और अध्यात्म से जुड़ी बातों को उनके जीवन से जोड़ते हुए विस्तार से अपने विचार व्यक्त किये। विशिष्ट अतिथियों ने भी अपना आशीर्वचन बच्चों को दिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अजय कुमार ने किया। यहां प्राध्यापक, छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।