फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा-सपा के गठबंधन से भाजपा बौखलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। लोक सभा चुनाव के लिए गठबंधन होने से सपा और बसपा के कार्यकर्ता गदगद है। शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष विजय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए बसपा से गठनबंधन किया है। लोस चुनाव में सपा और बसपा के कार्यकर्ता गठबंधन के उम्मीदवार को जीताने का काम करेंगे। वहीं गठबंधन होने की खुशी में राबर्ट्सगंज स्वर्णजयंती चौक पर सपाइयों ने मिष्ठान वितरित किया। बोले दोनों पाटियों के गठबंधन से भाजपा पूरी तरह बौखला गई है। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनता का शोषण कर रही है। इससे जनता को निजात दिलाने के लिए सपा ने बसपा से गठबंधन किया है। बसपा के विधान सभा अध्यक्ष बलवंत रंगीला ने कहा कि लोहिया और अंबेडकर की मंशा थी कि समाज में दबे कूचले लोगों को आगे लाकर उनके जीवन मेें सुधार लाया जाए। यही विचार धारा लेकर गठबंधन किया गया है। मनीष त्रिपाठी, इरफान खां, ओमप्रकाश त्रिपाठी, नितिश पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। सुरेश अग्रहरि, सुरेंद्र सोनी, मुन्ना कुशवाहा, आशीष यादव, हरिशंकर विश्वकर्मा, विनित पांडेय, मन्नू पांडेय, मोती कोल, दिनेश भारती, जावेद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें