डाला। अपना दल (एस) युवा मंच की बैठक बुधवार सदर विधानसभा के रोगहिया ग्राम पंचायत में हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। केंद्र सरकार से सभी को मतदाता पेंशन दिलाने की मांग की गई। अध्यक्षता कर रहे युवा मंच के प्रदेश महासचिव आनंद पटेल दयालु ने यहां कहा कि पार्टी चाहती है कि रोटी, कपड़ा और मकान पर सबका हो अधिकार। मतदाता पेंशन सभी को मिले। किसी भी व्यक्ति को इलाज कराने के लिए अपना घर न बेचना पड़े। अच्छे स्कूलों में गरीब का बच्चा भी पढ़ सके। यदि इसे लागू करना हो तो अपना दल एस को मजबूत करना होगा। पार्टी नेता अनुप्रिया पटेल केंद्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं। उनके रहते स्वास्थ्य विभाग ने 50 करोड़ भारतीयों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देकर उन्हें एक वरदान दिया है। यह गरीबों के जीवन में मील का पत्थर साबित हो रहा है। संचालन छात्र मंच के जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक पटेल ने किया। बैठक में युवा मंच के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, महेश अग्रहरि, शंभू पटेल, लालचंद यादव समेत अन्य मौजूद रहे।