फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर न फैलाएं अफवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। सोशल मीडिया पर आए दिन फैलाए जा रहे भ्रम को लेकर कोतवाली परिसर में मंगलवार को क्षेत्रीय लोगों की बैठक हुई। इसमें प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस व आम जनमानस एक दूसरे से भली-भांति जुड़े रहें। समय-समय पर आम जनता पुलिस का सहयोग करती रहे और नागरिक-पुलिस के बीच बेहतर संबंध बने। इस उद्देश्य से घोरावल कोतवाली ने पुलिस वॉलिंटियर ग्रुप का व्हाट्सएप बनाया है। इसमें तहसील क्षेत्र के तमाम लोगों को जोड़ा गया है। कहा कि लोग अफवाहों में शामिल न हो और अफवाह न फैलाएं। अनावश्यक तौर पर कोई भी कॉमेडी अथवा दुर्भावना वाले मैसेज ग्रुप में न फैलाएं। सकारात्मक बातों को शेयर करें और समाज में विभाजन, झगड़ा इत्यादि वाले विवादित पोस्ट बिलकुल न करें। किसी भी स्थान पर कोई भी घटना दुर्घटना के बारे में जानकारी ग्रुप के जरिए अवगत करा सकते हैं। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, सभासद रमेश कुमार उमर, धीरज कुमार, दीपक सिंह यादव, इनामुल हक अंसारी, दिनेश मिश्रा, प्रमोद कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें