विंढमगंज। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने दुद्धी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय धरतीडोलवा द्वितीय में तैनात अध्यापक फारूख मोहम्मद को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर की है। बीईओ ने रिपोर्ट दिया था कि शिक्षक ने कन्वर्जन कास्ट और खाद्यान्न में गड़बड़ी की है। गड़बड़ी की शिकायत पूर्व में ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि सुरेंद्र पासवान ने की थी। बीईओ ने शिकायत की जांच एनपीआरसदी राजकमल यादव, एबीआरसी नीरज कुमार व संतोष सिंह को सौंपा था। जांच में गड़बड़ी मिलने के बाद इसकी रिपोर्ट बीईओ ने बीएसए को दी थी, जिस पर बीएसए ने शिक्षक के निलंबन की कार्रवाई की है। बीईओ आलोक कुमार यादव ने इसकी पुष्टि की है।