सोनभद्र। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में बुधवार को योग शिविर का आयोजन हुआ। यहां सात सौ बालिकाओं को योगाभ्यास कराया गया। योग वेलनेस सेंटर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय लोढ़ी के योग प्रशिक्षक अभिषेक सिंह ने सभी को धनुरासन, भुजंगासन, उत्कटासन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योग से व्यक्ति तनाव रहित जिंदगी से मुक्ति पा सकता है। हम रोगमुक्त जीवन जी सकते हैं। योग को हम अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें तो स्वस्थ और सुखी बन सकते हैं। प्रधानाचार्य वंदना सिंह ने छात्राओं को योग का महत्व बताते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के तनाव से मुक्ति दिलाने में योग बहुत ही सहायक है। इसकी सहायता से बच्चे पूरे मनोयोग से पढ़ाई कर सकेंगे। यहां चंदा यादव, निशा सिंह, भावना रानी, सीमा, महेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र, कैनथ मौजूद रहे।