सोनभद्र। प्रख्यात भाषाविद विंध्य गौरव डा. मूलशंकर शर्मा की स्मृति में दिया जाने वाला विंध्य नेशनल अवार्ड की घोषणा कर दी गई है। यह राष्ट्रीय सम्मान सोनभद्र के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक एवं साहित्यकार डा. अर्जुनदास केसरी और दिल्ली के परमानंद पांडेय को दिया जाएगा। रविवार को महुअरिया में आयोजित कार्यक्रम में अवार्ड के साथ ही 11 हजार रुपये , गोल्डन मोमेंटो व अंगवस्त्रम दिया जाएगा। मीडिया एंड पब्लिकेसन ग्रुप विंध्य न्यूज नेटवर्क की ओर से प्रदान किया जाता है।