फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहंद के दुर्गा पूजा एवं देवी जागरण में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन की दुर्गा पूजा समिति एवं कर्मचारी कल्याण संघ के सौजन्य से बुधवार को आयोजित देवी जागरण की प्रस्तुति जियो म्यूजिक इवेंट इंडिया के कलाकारों द्वारा की गई। मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक एके मुखर्जी एवं विशिष्ट अतिथि अध्यक्षा वर्तिका महिला मंडल समिति स्वरूपा मुखर्जी ने अन्य सह अतिथियों के साथ प्रखंड ज्योति प्रज्जवलन कर एवं मां दुर्गा की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जियो म्यूजिक इवेंट इंडिया के कलाकारों रिजवान अली खान, दिवाकर, किरण, तनु आदि गायकों के साथ जियो की एंकर दीपा सिंह ने अपनी वाकपटुता एवं अदाओं से एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। इसके पूर्व मुख्य अतिथि सहित अधिकारीगण ने माँ दुर्गा के अष्टमी पूजन समारोह में शामिल होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। उक्त अवसर पर महाप्रबंधक ओ एंड एम रंजन कुमार, महाप्रबंधक अनुरक्षण जीसी चौकसे, महाप्रबंधक प्रचालन एके चट्टोपाध्याय, माध्वी रमेश, महाप्रबंधक एफ़ एम एम रमेश, वर्तिका महिला मंडल की पदाधिकारी मृणालिनी कुमार, रश्मि चौकसे, एम चट्टोपाध्याय, मधु श्रीवास्तव, निशा अग्रवाल, कमल कांत आदि उपस्थित थे। संचालन मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें