फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी पहलवान ने दिखाया दाव, जीता पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। स्थानीय नरसिंह भवन में मंगलवार को कुश्ती का आयोजन राजा चंद्र विक्रम पद्म शरण शाह के सौजन्य से हुआ। इसमें वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, हाजीपुर, सोनभद्र के पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में रोमांचक कुश्ती पांच हजार रुपये की राजकुमार मुगलसराय और मनोज वाराणसी के बीच हुई। इसमें दांव खेलते हुए मनोज ने राजकुमार को पटखनी दी और पुरस्कार की राशि अपने कर नाम ली। चीनी पहलवान मिर्जापुर और चंदन पहलवान वाराणसी के बीच आठ हजार रुपये की कुश्ती हुई। इसमें चीनी पहलवान विजयी हुए। कुश्ती दो बजे शुरू होकर पांच बजे तक चली। इस मौके पर रवि प्रकाश चौबे, महेेेंद्र सिंह, लुकावन सिंह, विकास सहिती अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन सोहन पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें