रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में चोरियों का सिलसिला जारी है। मंगलवार की रात राजा साहब मोड़ के पास टिनशेड तोड़कर रेडीमेड के दो दुकानों में हजारों की चोरी कर लिया। पन्नालाल मौर्या निवासी काशीपुरा की दुकान से 12 हजार रुपये नकद और रेडिमेड के कपड़े और अजय मौर्या निवासी परसौटी की दुकान से दस हजार रुपये नकद और रेडिमेड के कपड़े ले गये। इसके पूर्व एक माह के अंदर तीन जगह इसी तरह से चोरी हो चुकी है।