ओबरा। विभिन्न मांगों को लेकर छात्रों के दो गुटों का अलग-अलग धरना राजकीय पीजी कॉलेज गेट पर मंगलवार को भी जारी रहा। एक गुट का बेमियादी धरना पांचवें दिन तो दूसरे गुट का धरना मंगलवार को 28वें दिन जारी रहा। पांचवें दिन चल रहे धरने को शाश्वत मंच ने समर्थन दिया। संयोजक श्याम जी मिश्रा एवं नगर पंचायत ओबरा के सभासद आनंद जायसवाल ने सामूहिक रूप से छात्र नेता शुभम पटेल, हिमांशु यादव, नसरुद्दीन, सौरभ सिन्हा व पवित्र जायसवाल को माल्यार्पण कर धरने पर बैठाया। कहा कि छात्रों की प्रमुख मांगों को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज प्रशासन पूरा करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र यादव ने किया। यहां अमित सिंह, विवेक यादव, सूरज सिंह, दिनेश पटेल, शुभम मिश्रा, रवि प्रकाश, आशुतोष मिश्रा मौजूद रहे। उधर छात्रों के दूसरे गुट का धरना 28वें दिन भी जारी रहा। राजकीय पीजी कॉलेज गेट पर छात्र नेता मुकेश जायसवाल, राजेश यादव, करिमूल जमा अंसारी, हरज्योत सिंह मोंगा, राजू कुमार धरने पर बैठे। उनका माल्यार्पण सपा नेता नजमुद्दीन सिद्दीकी, चंदू पटेल, अनवर कुरैशी, चोपन नगर अध्यक्ष कुशल सिंह, राशिद आलम, सर्वजीत यादव ने किया। नेताओं ने कहा कि करीब एक महीने से निरन्तर चल रहे आंदोलन पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। यहां छात्र संघ अध्यक्ष अमरेश यादव, दीपक कुमार, सोनू यादव, सोएब खां, विपिन अग्रहरि, सल्लू खां, प्रदीप यादव, धर्मेश कुमार, जिशान अहमद, भोला यादव, आकाश कुमार, रमाकांत, नवलेश चंद्र भारती, अभिषेक सिंह, सतीश यादव, शशि कुमार, फ़िरोज खां मौजूद रहे।