सोनभद्र। जिला अस्पताल में मंगलवार की भोर उपचार के दौरान लावारिस घायल अधेड़ की मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों के सूचना देने के बाद पुलिस मृतक के घरवालों का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की शाम सवा छह बजे एंबुलेंस कर्मियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायल को अन्यत्र रेफर कर दिया, लेकिन कोई उसे अन्यत्र नहीं ले गया। बेहतर उपचार न मिलने पर उसने दम तोड़ दिया। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि 72 घंटे तक मृतक के घरवालों की खोजबीन की जाएगी। इसके बाद शव का पीएम करवा कर दाह संस्कार करा दिया जाएगा।