फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला का पर्याप्त स्टाक रखने की हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर । एनटीपीसी लिमिटेड उत्तर क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक केके सिंह ने एनटीपीसी की प्रथम इकाई सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन का दौरा किया।
विज्ञापन

कार्यकारी निदेशक का आवासीय परिसर स्थित अतिथि भवन में ईडी वीएसआर मनोज कुमार सक्सेना, ईडी विंध्याचल अजित तिवारी, सिंगरौली स्टेशन के मुख्य महाप्रबंधक देवाशीष सेन, महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण आलोक गुप्ता, महाप्रबंधक मेंटीनेस एस मण्डल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। अपने विजिट कार्यक्रम के अनुसार सिंह ने मेन प्लांट कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान उत्पादन गतिविधियों की जानकारी ली तथा सीएचपी ट्रैक हापर एरिया, कोल स्टाक तथा हाइड्रो साइट का अवलोकन किया। इसके बाद कार्यकारी निदेशक ने प्रशासनिक भवन स्थित सम्मेलन कक्ष में वरिष्ठ कार्यपालकों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बड़े स्तर पर कोल स्टाक बनाए रखने तथा कोयला को पानी से बचाव करने से संबंधित उपायों पर चर्चा की। विद्युत गृह में शून्य दुर्घटना लक्ष्यों को इंगित किया तथा कहा कि सुरक्षा के लिए जो भी संभव हो उपाय व्यवहार में लाया जाए। आईटी विभाग द्वारा विकसित एप्प के समुचित प्रयोग एवं असुरक्षित कार्यस्थल के तुरंत निराकरण पर जोर दिया। इसके पूर्व प्लांट की गतिविधियों पर एक संक्षिप्त प्रेजेंटेशन दिया गया। क्षेत्रीय निदेशक ने एपेक्स तथा स्टेशन में कार्यरत विभिन्न श्रमिक संगठनों से मुलाकात कर समस्याओं से रूबरू होते हुए निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने अतिथि भवन परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें