फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युतीकरण की जांच कर करें कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सांसद छोटेलाल सिंह खरवार की अध्यक्षता में गुरुवार की शाम जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। सांसद में कहा कि जिले में जो भी विकास कार्य कराए जाएंगे, उसकी नियमित जांच होगी। इसलिए अधिकारी और कार्यदायी संस्थाएं पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता, समयबद्धता के साथ गुणवत्ता पूर्ण कार्य करें। डीएम अमित कुमार सिंह ने सौभाग्य योजना के तहत हो रहे विद्युतीकरण में पोलों की सही कंक्रीटिंग न होने पर नाराजगी जताई और एक्सईएन को जांच और संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही का निर्दश दिया। योजनाओं को लेकर आए सुझाव/शिकायत की भी समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को सहेजा कि जनता की भलाई के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए लोगों को जागरूक करें, जिससे पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, विधायक दुद्धी हरिराम चेरो, विधायक घोरावल अनिल मौर्या, विधायक ओबरा संजीवन कुमार गोंड़, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए रामशिरोमणि मौर्या, जिला विकास अधिकारी आरबी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें