फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न सड़क हादसों में 12 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र में कई जगहों पर हुए सड़क हादसे में 12 लोग घायल हो गए। शाहगंज निवासी विमलेश (19), रॉबर्ट्सगंज निवासी उत्कर्ष त्रिपाठी (18) घोरावल-रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर बुधवार को दिन में करीब 12 बजे किसी अज्ञात ट्रैक्टर के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया। घोरावल बस स्टैंड के पास सुबह करीब दस बजे समुद्री (65) अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हो गई। उधर मंगलवार देर रात घोरावल के बरया गांव से बारात रॉबर्ट्सगंज के बहुआर गांव जा रही थी। बारात में शामिल एक ऑटो वीरकला गांव में रात आठ बजे बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में धौराकुंड निवासी कल्लू (22), कोल्डीहा निवासी लखरी (48) घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इसी तरह पिकअप बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे दर्जन भर लोगों को लेकर घोरावल आ रहा था। कोलियाघाट में पहाड़ी चढ़ते समय अचानक पिकअप पीछे भागने लगा और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कोरट निवासी अर्जुन (50), छोटे (48), इंद्रावती (45) अर्जुन, शीला (20), इंद्रावती, रिजूल की एक गर्भवती महिला समेत तीन अज्ञात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें