बीजपुर । रिहंद सुपर थर्मल पावर स्टेशन के तत्वावधान में चलाए जा रहे बालिका सशक्तीकरण मिशन में शामिल बालिकाओं को कंप्यूटर का ज्ञान दिया जा रहा है। प्रशिक्षक शालिनी तिवारी बच्चों को कंप्यूटर संचालन करना, टाइप करना, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, वर्ड में टाइप करना, बायोडाटा बनाना, एक्सेल पर चार्ट बनाना, आउटपुट, इनपुट पुर्जों के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त बच्चों को इंटरनेट चलाना, गूगल में सर्च करना, ई-मेल करना भी सिखाया गया। इन बच्चों को साइबर क्राइम की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उससे बचाव के उपाय भी बताए गए। कंप्यूटर सीखने के लिए बच्चों में विशेष लगाव एवं आतुरता देखी गई। इस मिशन के तहत कंप्यूटर प्रशिक्षण में विशेष महत्व दिया गया, ताकि बालिकाएं समाज में सशक्त हो सकें। प्रशिक्षक शालिनी तिवारी ने बताया कि बच्चे अभी बहुत छोटे हैं, लेकिन उनके अंदर सीखने का जज्बा भरा हुआ है ।