बीजपुर । म्योरपुर ब्लाक के जगहां में न्याय पंचायत स्तरीय विद्यालय प्रबंध समिति का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ मंगलवार का हुआ। दो चरणों में होने वाले प्रशिक्षण में न्याय पंचायत जरहां के आधे विद्यालय प्रशिक्षण में पहले दिन प्रतिभाग किए। प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रतिभागियों का पंजीकरण करने के बाद उनके बीच स्टेशनरी का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय में बच्चों के नामांकन पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रबंध समिति को सुदृढ़ बनाना तथा कार्यों एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। न्याय पंचायत प्रभारी मोहन मिश्र ने बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति के जागरूक होने से विद्यालय का विकास एवे व्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी। इस मौके पर गुलाब सिंह, मेघनाथ, गौरीशंकर, अरविंद दूबे, पंकज कुमार बैश्य आदि ने विचार व्यक्त किया।