फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में पेयजल संकट, कुएं, हैंडपंपो ने दिया जबाब

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी(सोनभद्र)। प्रचंड गर्मी व धूप से पेयजल संकट गहराने लगा है। क्षेत्र के पहाड़ी इलाको में पेयजल संकट गहरा गया है। प्रचंड धूप के चलते कुओं और हैंडपंपो का जलस्तर तेजी से नीचे खिसक गया है। कई कुएं सूख गए हैं और हैंडपंप पानी देना बंद कर दिए हैं। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के खोखा, करहिया, पकडेवा, बहराडोल, हथवानी, साउडीह गांवों में पेयजल संकट शुरू हो गया है। ग्रामीणों को लंबी दूरी तय करके पानी लाना पड़ रहा है। बीडीओ प्रवीणानंद ने बताया कि इन पहाड़ी इलाके वाले गांवों में पेयजल समस्या है। गांवों का सर्वे कराया गया है। वहां टैंकरों के जरिए पेयजल आपूर्ति करायी जा रही है। यदि ब्लॉक क्षेत्र के किसी गांव में पेयजल की समस्या हो तो तत्काल संपर्क कर सरकारी नंबर पर पेयजल समस्या के बारे में सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें