सोनभद्र। सोनांचल संघर्ष वाहिनी के संयोजक/संस्थापक रोशन लाल यादव ने कहा कि आठ मई की सांय चार बजे से कोन थाना क्षेत्र के सलैयाडीह बाजार में जन सभा का आयोजन किया गया है। एक मई को एसडीएम को कार्यक्रम करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। एसडीएम ने कोन एसओ से आख्या मांगी थी। तीन मई को कोन एसओ द्वारा भेजी गई आख्या चौकाने वाली है। एसओ ने लिखा है कि शांति व्यवस्था की दृष्टिकोण से अनुमति दिया जाना समीचीन नहीं होगा। इस आख्या से स्पष्ट है कि बालू खनन माफियाओं के आगे कोन थाना पुलिस ने घुटने टेक दिए है। चेतावनी देते हुए कहा कि हरहाल मेें आठ मई को जनसभा आयोजित होगी। कार्यक्रम के दौरान कुछ हुआ तो जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।