घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव में मंगलवार को पानी के विवाद में मां बेटी के साथ हुई मारपीट के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया। मंगलवार को परसौना गांव के एक ही परिवार के चार लोगों ने श्रीपति (40) पत्नी रामसेवक व पूजा (13) पुत्री रामसेवक की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। इस मामले में श्रीपति की तहरीर पर सूर्यबली पुत्र काशीनाथ, दुर्गावती पत्नी काशीनाथ, मीरा पत्नी सूर्यबली व खुशबू पुत्री सूर्यबली निवासी परसौना के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। गुरुवार को सुबह पुलिस ने सूर्यबली को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।