फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 बीघा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़/घोरावल। अलग-अलग स्थानों पर अगलगी की घटनाओं में 18 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। रामगढ़ : पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पिथौरी गांव में गुरुवार की सांय गेहूं कटाई के बाद खेत में बचे डंठल में लगाई गई आग की चिंगारी से चार किसानों का 14 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गईा। पिथौरी गांव एक व्यक्ति ने खेत में लगे डंठल में आग लगाई थी। आग ने दूसरे किसान के गेहूं की फसल को तबाह कर दिया। ग्रामीणों ने सबमर्सिबल से आग बुझाने में जुट गए। सूचना के करीब एक घंटे बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे। आग से सुरेंद्र सिंह का चार बिगहा गेहूं, कमलेश्वर सिंह, का चार बिगहा, छागुर का 3 बिगहा और राममूर्ति का तीन बिगहा गेहूं जल गया। किसानों ने जिला प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की है। घोरावल : कोतवाली क्षेत्र के ढेड़ी गांव में शुक्रवार को खेत में लगी आग में दो किसानों की चार बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ढेड़ी निवासी कृष्णचंद्र व लक्ष्मी देवी के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में सुबह दस बजे अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। प्रभावित किसानों का कहना है कि फसल तैयार थी और एक दो दिन में ही उसकी कटाई होने वाली थी। इस अगलगी में करीब पचास हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी लेखपाल को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें