फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा दिवस का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीपीजी कालेज धरसड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा सप्ताह का शुक्रवार को समापन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में माध्यमिक स्तर एवं उच्च माध्यमिक स्तर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। भारतीय इंटर कालेज घोरावल के प्रवक्ता उमेश कुमार शुक्ल ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवनोपयोगी बातों से परिचित कराया। हिंदी प्रवक्ता महेश प्रसाद दुबे ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्राचार्य नागेश पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर तिलकधारी सिंह, शिवचरण, अशोक कुमार पांडेय, यादवेंद्र शुक्ल, देवानंद सिंह, प्रमोद सिंह, प्रतिभा पांडेय, अरुण सिंह, अमरेश चन्द्र, विपिन उपाध्याय, राजेश सिंह, अमित मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें