बिजली की दरों में बेतहाशा हुई वृद्धि वापस लेने के लिए बुधवार को आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल डीएम को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने बिजली के दरों में भारी वृद्धि कर उपभोक्ताओं पर बोझ डाल दिया है। नोटबंदी, जीएसटी से परेशान लोगों की बिजली मूल्य की वृद्धि ने कमर तोड़ कर रख दिया है। चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार बिजली की बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। मांगपत्र देने में श्रीकांत त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, राजकुमार सोनी, शिशिर त्रिपाठी, राकेश कुमार सिंह, राजाराम आदि मौजूद रहे। ब्यूरो