फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर, थ्रेसर समेत 17 बीघे फसल जली

विज्ञापन
कोन क्षेत्र के बागेसोती में धान की थ्रैसरिगं करते समय आग से जलता ट्रैक्टर और धान की फसल। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
कोन। थाना क्षेत्र के बागेसोती के चौमास टोले में पांच किसानों की 17 बीघे धान की फसल एक ही खलिहान में रखी थी। मंगलवार दोपहर ट्रैक्टर से धान की थ्रेशरिंग हो रही थी। इस दौरान अचानक ट्रैक्टर में आग लग गई। इससे खलिहान में रखा पूरा धान ट्रैक्टर थ्रेशर समेत जल गया। किसान अब्दुल हमीद, अब्दुल गफुर, सफी मुहम्मद, मोहममद उस्मान, अली मुहम्मद सभी सगे भाई ने बताया कि फसल एक ही खलिहान में रखी थी। उसे कटवाने के लिए करइल से इशू मुहम्मद का ट्रैक्टर थ्रेशरिंग कर रहा था। अचानक ट्रैक्टर में आग लग गई। इससे ट्रैक्टर समेत पूरी फसल जल गई। इसकी तहरीर कोन थाने में दी गई है। किसानों ने जिला प्रशासन से इसकी जांच कराकर मुआवजा देने की मांग की है। कोन प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि चौकी बागेसोती इंचार्ज से सूचना मिली है। तहरीर चौकी पर दी गई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें