फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नवोदय प्रवेश परीक्षा से 1628 परीक्षार्थियों ने बनाई दूरी

विज्ञापन
नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा उपरांत सामग्री को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करते लोग।स
विज्ञापन
सोनभद्र। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को जिले के 15 केंद्रों पर चयन परीक्षा आयोजित की गई। इसमें पंजीकृत 4806 परीक्षार्थियों में से 3178 शामिल हुए, जबकि 1628 ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह करीब 33.9 प्रतिशत परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर कड़ी सुरक्षा में रखा गया। परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन की ओर से इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर जिला प्रशासन ने पर्यवेक्षक तैनात किए थे। इसके अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकों ने भी व्यवस्था पर नजर रखी। केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। परीक्षार्थियों को जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अंशुमान सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, पर्यवेक्षकों और पुलिस के समन्वय से सभी 15 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने सहयोग के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया। बभनी। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज चपकी में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। केंद्र पर पंजीकृत 264 परीक्षार्थियों में से 160 शामिल हुए, जबकि 104 अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने सुबह 10:30 बजे केंद्र में प्रवेश किया। 100 अंकों की परीक्षा में 80 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। इनमें मानसिक योग्यता के 40, अंकगणित के 20 और भाषा परीक्षण के 20 प्रश्न शामिल थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें