फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा सी परियोजना की चिमनी होगी 275 मीटर ऊंची

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। नए वर्ष में निर्माणाधीन ओबरा सी परियोजना के कार्यों में और तेजी देखी जा रही है। 10 हजार चार सौ करोड़ लागत वाली परियोजना के तमाम तकनीकी हिस्सों के निर्माण की उत्पादन निगम से स्वीकृति के बाद कोरियन कंपनी दूसान पावर ने निर्माण कार्य तेज कर दिया है। बीते दिसंबर माह में ओबरा सी के निर्माण दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। टर्बाइन और ब्वायलर के साथ अब चिमनी, स्वीच यार्ड कोलहैंडलिंग प्लांट, बैगन ट्रिपलर आदि हिस्सों के निर्माण में भी तेजी दिख रही है। चिमनी की डिजाइन की प्रकिया पूरी कर ली गई है। 500 मेगावाट से ज्यादा क्षमता की इकाइयों के लिए चिमनी की ऊंचाई का मानक 275 मीटर तय किया गया है। यह ओबरा परियोजना की अन्य इकाइयों से काफी ज्यादा होगी। ओबरा सी के महाप्रबंधक कैलाश गुप्ता ने बताया कि परियोजना के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। उम्मीद जताई कि परियोजना समयावधि के अंदर पूरी कर ली जाएगी। वहीं चिमनी की ऊंचाई को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें