फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख 70 हजार बकाये के लिए युवक ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। नगर में स्थित संकट मोचन मंदिर के दूसरे तल पर चढ़कर एक युवक रेलिंग के सहारे लटकने लगा। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद उसके इस हंगामें को देख वहां अफरातफरी मच गई। मौजूद लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह लटक कर रोता-बिलखता रहा। मौके पर पहुुंची पुलिस ने व्यक्ति को बातों में उलझाए रखा और पीछे से दो व्यक्तियों को भेजकर युवक को पकड़वा लिया। पूछताछ में युवक ने एक व्यक्ति पर जमीन बिक्री का दो लाख 70 हजार रूपये बकाया न देने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के पूछताछ में वार्ड नंबर आठ के निवासी बबलू जायसवाल ने बताया कि उसने अपनी आबादी की भूमि अपने पटीदार निवासी वार्ड नंबर आठ को उसके पत्नी के नाम तीन लाख रुपये में बेचा था। इसमें स्टांप पर एक लाख 50 हजार रुपये प्रतिफल की राशि दर्शायी गयी थी। उसे मात्र 30 हजार रुपये नकद ही दिया गया। शेष रुपये बाद में देने का वायदा किया गया था। उसने पटीदार के पक्ष में जमीन की रजिस्ट्री कर दी लेकिन उसने अब तक बकाया दो लाख 70 हजार रुपये उसे नहीं दिया। बबलू जायसवाल ने बताया कि इस मामले को लेकर पिछले तहसील दिवस में भी उसने शिकायती पत्र दिया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया था और इसलिए मंदिर के दूसरे तल पर चढ़कर रेेलिंग से लटक गया था। उधर सीओ दुद्धी अभिषेक कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें