फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउन क्लब बी ने बोकारो बिहार को 14 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। टाउन क्लब मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार का मैच टाउन क्लब बी टीम और बोकारो बिहार के बीच खेला गया। इसमें बोकरो की टीम 14 रन से हार गई। टाउन क्लब के रितेश को मैन आफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। अब टाउन क्लब बी का दूसरा मैच डीएलडब्ल्यू वाराणसी की टीम से शुक्रवार को होगा। टास दुद्धी के कप्तान रिजवानुद्दीन ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दुद्धी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में अपने छह विकेट खोकर 194 रन बनाए। उद्घाटक बल्लेबाज स्वस्तिक ने नौ चौका की मदद से सर्वाधिक 49 रन बनाए। इसके अलावा आलराउंडर खिलाड़ी रितेश ने चार चौके व चार छक्के की मदद से 48 रन और कप्तान रिजवानुद्दीन ने पांच चौके और चार छक्के लगाते हुए 48 रन ही बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी बोकारो की टीम सभी 20 ओवरों में अपने नौ विकेट खोकर 180 रन ही बना पाई। दुद्धी की टीम 14 रन से मैच जीत गई। सभासद अंजना देवी ने मैन आफ दी मैच रितेश को पुरस्कृत किया। अम्पायर गौस मुहम्मद खां व इकबाल कुरैशी रहे। स्कोरिंग आर्यन जायसवाल व कमेंट्री सुनील जायसवाल तथा वरुण जौहरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें