फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में दी गईं 2

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ओबरा। सोनांचल सेवा मंच का तृतीय स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। मंच के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने जुलूस की शक्ल में ओबरा परियोजना अस्पताल पहुंचकर मरीजों में फल वितरित किए। फिर गरीबों एवं असहायों को चार सौ कंबल वितरित किए गए। इसके बाद मजदूर संघ कार्यालय परिसर में चिकित्सीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टरों व फार्मासिस्टों की टीम ने 285 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवाएं वितरित की। डॉक्टरों की टीम में डॉ. नंदकुमार, डॉ. अयूब, डॉ. वरुण देव, डॉ. विजय शुक्ला, अर्थराइटिस टीएस पांडेय, डॉ. आरसी मौर्य, डॉ. एके शर्मा, डॉ. कमलेश कुमार शामिल रहे। 25 नवंबर को शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कॉलेज में मंच से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं सहित कुल 38 को पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में जिला अभिहित अधिकारी मानिकचंद सिंह, मंच के अध्यक्ष अशोक यादव, सुशील कुशवाहा, विजय सिंह, दीनानाथ शर्मा, इं. संजय सिंह बैसवार, राम अवध यादव, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील गोयल, सुधा देवी, रमेश वर्मा, संजय गौड़, विजय कुमार, इंद्र बहादुर यादव, नरसिंह चंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार यादव, अजय कुमार पाठक, मनोज कुमार वर्मा, विजय शंकर यादव, अजीत साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें