फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी के बीच बढ़ी ठंढ

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। बूंदाबादी से सोमवार की सुबह से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। तेज ठंड गलन से लोग घरों में दुबके रहे, वहीं बढ़ी ठंड से लोगों को आग का सहारा लेना पड़ा। वैसे इस बूंदाबांदी से गेहूं की बोई जाने वाली फसल, चना, मटर के लिए फायदेमंद होगी और सिंचाई का लाभ भी अच्छा मिलेगा, जो बहुत ही लाभदायक है। बढ़ी ठंड को देखते हुए तहसील प्रशासन ने क्षेत्रीय लेखपाल संतोष यादव के द्वारा बीजपुर के सार्वजनिक स्थान, बस स्टैंड, बाजार चौराहा, गैरेज आदि स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। बिगड़ते मौसम को देखते हुए शीत लहर बढ़ने की आशंका प्रबल हो गई है। ऐसी ही शीत लहर का प्रकोप आगे भी रहा, तो पढ़ने वाले नौनिहालों की मुसीबत होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें