फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूबेला-खसरा के टीकाकरण को लेकर असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में रूबेला और खसरा के टीकाकरण के दौरान अनपरा में टीका लगने के बाद एक बच्चे की मौत और रॉबर्ट्सगंज में एक बच्चे की हालत गंभीर होने से कुछ लोग असमंजस में हैं। हालांकि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने इसे पूरी तरह सुरक्षित बताया है। कहा इससे किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। नौ माह से 15 साल तक के बच्चों को रूबेला और खसरा का टीकाकरण चल रहा है। विभाग ने सात लाख 20 हजार बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया। एक सप्ताह पूर्व डीएम ने इसका शुभारंभ किया। इसी क्रम में पिछले बृहस्पतिवार को अनपरा थाना क्षेत्र के मेरड़दढ़ ग्राम पंचायत के बोहदरिया टोला की कक्षा एक की छात्रा कविता (6) को खसरा-रूबेला का टीका लगा था। इससे उसकी अचानक हालत बिगड़ गई और फिर बालिका की मौत हो गई। इसके बाद सीएमओ ने जांच टीम गठित की है। इसी तरह सोमवार को राबर्ट्सगंज में संत जोसेफ विद्यालय के आयुष शुक्ला को खसरा, रूबैला का टीका लगा था। उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। दोपहर में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत सामान्य होने पर छोड़ दिया गया। फिर रात में उसकी हालत दोबारा बिगड़ गई। इससे उसे फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस बाबत जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बीके अग्रवाल ने बताया कि रूबैला खसरा की वैक्सिन बिल्कुल सुरक्षित है। कोई संशय की बात नही है। कुछ बच्चे स्वभाव से संवेदनशील होते हैं और इंजेक्शन से डरते हैं। जब कोई इंजेक्शन लगता है तो बच्चे दिमागी रूप से भयभीत होते हैं, जिससे इस तरह के मामले सामने आते हैं। टीकाकरण से कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें