सोनभद्र। चोपन ब्लॉक के न्याय पंचायत कचनरवा में स्थित प्राथमिक विद्यालय दुश्वानी में अभिभावकों की बैठक हुई। इसमें विद्यालय प्रबन्ध समिति का गठन किया गया। बतौर पर्यवेक्षक सहायक अध्यापक रमेश चन्द की मौजूदगी में सर्वसम्मति से दीपा को अध्यक्ष, प्रमोद कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सुदामा प्रसाद व प्रभारी प्रधानाध्याक दिनेश सिंह सचिव चुने गए। त्रिलोकीनाथ, शंकर प्रसाद, सरिता, माया, रेनू, चिंता , बिंदू कन्नौजिया, बाबूलाल, श्रवण कुमार, अनिल आदि मौजूद रहे।