फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव को लेकर की अद ने की मंत्रणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में स्थित अपना दल के जिला कार्यालय पर बुधवार को मासिक बैठक हुई। इसमें आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति बनी। जिलाध्यक्ष इं. सीबी सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से जुट जाए। कार्यकर्ता पार्टी के नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी देने का काम करें। पीड़ितों की समस्याओं को दूर करवा कर संगठन से जोडने का काम करें। उन्होंने कहा किं 17 अक्तूबर को दिल्ली में जंतर- मंतर पर डॉक्टर सोनेलाल पटेल की शहादत दिवस एवं पुस्तक विमोचन का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम में जिले के अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से किसान व्यापारी समेत अन्य लोग परेशान है। सरकार की पूरी मशीन निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराने में असफल रही। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। जिला उपाध्यक्ष गंगेश्वर पटेल, संतोष पटेल, शिव प्रसाद, अहमद ओम प्रकाश पटेल, परमेश्वर पटेल, शांति देवी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें