शक्तिनगर । एनटीपीसी लिमिटेड सिंगरौली सुपर थर्मल पावर स्टेशन के कर्मचारी विकास केंद्र में शनिवार को एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक मानव संसाधन महादेव चंद माझी ने हिंदी भाषा की विशेषता पर विचार रखते हुए देश में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बताया। कहा कि कार्यशालाओं के आयोजन से प्रतिभागियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो हिंदी को और प्रभावशाली भाषा बना सकते हैं। प्रबंधक मानव संसाधन राजभाषा आदेश कुमार पांडेय ने भारतीय संविधान में हिंदी भाषा की गरिमामयी स्थान एवं कार्यालयीन कामकाज में हिंदी प्रयोग में आने वाली कठिनाईयां दूर करने का उपाय बताते हुए हिंदी को अधिकाधिक सहज रूप में लिखने पर जोर दिया। हिंदी प्रोत्साहन योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। कार्यशाला में अपर महाप्रबंधक शैलेंद्र नायक, उपमहाप्रबंधक महेंद्र सिंह, जियोनाथ सहित कुल 21 अधिकारी बतौर प्रतिभागी उपस्थित रहे। संयोजन प्रभुनाथ ने किया।