फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चौकीदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में रायपुर थाना क्षेत्र के डोरिया गांव के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर उन्हें चौकीदार के खिलाफ शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि चौकीदार की शह पर गांव में कुछ लोग अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं। कहा कि अविलंब अशांति का माहौल पैदा करने वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। डीएम ने ग्रामीणों को जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें भेज दिया। शिकायती पत्र देने में रामलखन, इंद्रजीत, जय प्रकाश, महेंद्र कुमार गौतम, नंदलाल, शांति, धीरू, मुन्नी, समजग, लालती, चंद्रशेखर, अमरनाथ, कृष्ण कुमार, रमेश, मीरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें