फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र के सचिन बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र अनपरा तापीय परियोजना के चुनाव सोमवार को संपन्न हो गया। यहां अध्यक्ष सचिन कनौजिया, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार, संयुक्त सचिव राजकुमार सिंह, महासचिव प्रवीण कुमार राय चुने गए। वित्त सचिव राजेश कुमार मौर्य, लेखा निरीक्षक अजहरूद्दीन, क्रीड़ा सचिव दिनेश विश्वकर्मा, सांस्कृतिक सचिव मोहित यादव, भवन सचिव अमित कुमार चौबे निर्वाचित हुए। अध्यक्ष एवं वित्त सचिव के अतिरिक्त शेष सभी पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जेई मनोरंजन केंद्र के 334 सदस्यों में से 293 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन में सचिन कनौजिया 155 मतों के साथ विजयी हुए। जबकि धर्मेंद्र सिंह यादव को 136 मत प्राप्त हुए। वित्त सचिव पद पर राजेश कुमार मौर्य को 201 मत मिले। मुख्य चुनाव अधिकारी अभय सिंह ने सभी को शपथ दिलाई। राजीव बरनवाल ने पर्यवेक्षक के रूप में भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें