सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी पुलिस चौकी इलाके में स्थित एनसीएल की बंद कोयला खदान में डूबने से बालक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव का बाहर निकलवाया व पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महदेईया गांव का रहने वाला मुकेश (13) पुत्र बैजनाथ गोस्वामी कुछ दोस्तों के साथ रविवार दोपहर बाद बंद खदान में भरे पानी में नहाने गया था। इसी दौरान व डूब गया। सूचना के बाद देर शाम उसके शव को बाहर निकाला जा सका।